देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

12वीं पास के लिए SSC CHSL में 2536 पदों के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 7 अक्टूबर

सार्थकपहल.काम। 12वीं पास के लिए सीएचएसएल (10+2) 2026 की भर्ती आ गई है। ssc.gov.in पर आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन इस बार की भर्ती में कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। सीजीएल की तरह सीएचएसएल में भी सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है। यानी हर सेक्शन के सवालों के जवाब देने के लिए फिक्स्ड टाइम लिमिट होगी। टाइमिंग समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स दोबारा से उस सेक्शन में नहीं जा पाएंगें।

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन 2026 के लिए 7 सितंबर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑनलाइन अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। यानी आवेदन के लिए पूरा एक महीने का समय दिया गया है। वहीं एप्लिकेशन फीस 8 अक्टूबर 2026 तक भरी जा सकेगी। परीक्षा का शेड्यूल एसएससी द्वारा बाद में जारी किया जाएगा। लेकिन फॉर्म आप बिल्कुल ध्यान से आखिरी तारीख से पहले ही भर लें।

SSC CHSL भर्ती के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों का 12वीं पास होना चाहिए।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC और संस्कृति मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से मैथ सब्जेक्ट के साथ उत्तीर्ण की हो।
उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए एज लिमिट 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।
जन्मतिथि से भी आवेदक इसे आसानी से समझ सकते हैं। अभ्यर्थियों का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। उम्र सीमा में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी जनवरी को 10 (ओबीसी) को 13 साल, पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) को 15 साल की छूट मिलेगी।

ssc सीएचएसएल वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन
भर्ती आयोग-कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा-कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026 (CHSL)
ऑफिशियल वेबसाइट-ssc.gov.in
कुल पदों की संख्या-2536
अप्लाई करने की लास्ट डेट-7 अक्टूबर 2026
योग्यता-12वीं पास
सैलरी-सैलरी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA): पे लेवल-2 19,900-63,200/-डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): पे लेवल 04 25,500-81,100 और लेवल-05 29,200-92,300, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘A’: पे लेवल-04 25,500-81,100
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा (टियर-1, टियर-2), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133906806.cms

इस बार CHSL में हुए ये बदलाव
ssc ने सीएचएसएल इस साल की भर्ती में कुछ अहम बदलाव किए हैं।
टियर 1 परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग, मैथ्स और जनरल नॉलेज इन सभी चारों विषयों में सेक्शनल टाइमिंग लागू रहेगी। कुल 60 मिनट की अवधि को 15-15 मिनट में बांट दिया गया है। अब एक सेक्शन में टाइम लिमिट समाप्त होने के बाद आप उस सेक्शन में पर नहीं जा सकेंगे और ना ही उसके प्रश्न को हल करके जवाब दे सकेंगे।
पिछले साल से इस बार वैकेंसी भी कम आई हैं। 2025 में बढी हुए पदों को मिलाकर सीएचएसएल की पोस्ट 3522 हो गई थी। लेकिन इस बार 2536 रिक्तियों की जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी गई है।
एग्जाम की आंसर-की पर अगर अब अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन करेंगे तो उनके 100 की जगह 50 प्रति प्रश्न लगेंगे। यानी इस फीस में कटौती करके इसे आधा कर दिया गया है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद खाली रहने वाले पदों के लिए स्लाइडिंग मैकेनिज्म और एफआरटीए को लागू कर दिया है।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 100 एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। इसके अलावा एससी/एसटी/महिला/पीएच दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं है। अगर फॉर्म में पहली बार सुधार किया जाता है, तो 200 और दूसरी बार सुधार करने पर 500 एप्लिकेशन फीस लगेगी।

Related Articles

Back to top button