DRDO में इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कोई एग्जाम नहीं, लास्ट डेट 11 अक्टूबर

सार्थकपहल.काम। पढ़ाई कम्प्लीट होते-होते अच्छी जगह करियर की शुरुआत हो जाए यह लगभग हर स्टूडेंट चाहता है। अगर आप भी अभी कॉलेज में हैं, तो आपको डीआरडीओ DRDO जाने का शानदार अवसर मिल रहा है। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए यहां नई इंटर्नशिप निकाली गई है। इसका नोटिस भी डीआरडीओ की तरफ से हाल ही में जारी किया गया है। 6 महीने की यह इंटर्नशिप पूरी तरह से पेड होगी। यानी जो भी कैंडिडेट्स सेलेक्ट होंगे उन्हें फ्री ट्रेनिंग के साथ डीआरडीओ हर महीने पैसे भी देगा।
दरअसल, कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) DRDO का प्रमुख संगठन है, जो इंडियन एयरफोर्स के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर काम कर रहा है। इस नई इंटर्नशिप में कैंडिडेट्स को इसी सेंटर पर काम करना होगा। खासकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए यह सीखने का अच्छा मौका है। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशनल टेक्नोलॉजी जैसी ब्रांच के लिए 30 इंटर्न सेलेक्ट किए जाएंगे।
डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए योग्यता
इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के पिछले सेमेस्टर्स में कम से कम 7.5 CGPA होनी चाहिए।
साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों ने पहले साल में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
आवेदन कर रहे स्टूडेंट AICTE/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में फुल टाइम कोर्स कर रहे हो।
केवल फाइनल ईयर में बीई/बीटेक स्टूडेंट्स और दूसरे वर्ष में पढ़ रहे एमएससी स्टूडेंट्स ही इसमें अप्लाई करने के योग्य हैं।
आवेदक की उम्र कम से कम 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
DRDO ब्रांच वाइज इंटर्नशिप 2026 सीटें
EC-इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-12
CS-कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-13
ME-मैकेनिकल इंजीनियरिंग-05
कुल-30
पेड इंटर्नशिप DRDO जरूरी जानकारी
संगठन- डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO)
सेंटर-कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC)
विज्ञापन संख्या-CASDIC/HRG/PDINTERN/2026/01
इंटर्नशिप की सीटें-30
अवधि-6 महीने
मंथली स्टाइपेंड-5,000/-प्रति माह (टोटल 6 महीने में 30,000 स्टाईपेड मिलेगा)
इंटर्नशिप की जगह-CASDIC बैंलगोर- 560093
अप्लाई करने की लास्ट डेट-11 अक्टूबर 2026
सेलेक्शन प्रोसेस (बिना परीक्षा)-पिछले एग्जाम में मिले मार्क्स और ऑनलाइन इंटरव्यू
इंटर्नशिप का नोटिस- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134233538.cms
बिना परीक्षा होगा चयन
इस इंटर्नशिप में स्टूडेंट्स का सेलेक्शन बिना किसी रिटन एग्जाम के होगा। इसके लिए छात्र द्वारा हासिल किए पिछली कक्षाओं के मार्क्स देखें जाएंगे और ऑनलाइन इंटरव्यू/इंटरेक्शन की जाएगी। जो भी कैंडिडेट्स सेलेक्ट होंगे उन्हें आवेदन पत्र में भरी जाएगी, ईमेल आईडी के जरिए सूचित किया जाएगा। इसके अलावा अलग से कोई भी जानकारी नहीं दी जाएगी। सेलेक्शन पूरी तरह से मेरिट बेस पर किया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए बोर्डिंग या लॉजिंज के का खर्च आवेदन को खुद ही उठाना होगा।
इंटर्नशिप के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसमें प्रोजेक्ट वर्क, रिपोर्ट आदि भी पास करनी होगी। अगर स्टूडेंट इंटर्नशिप बीच में ही छोड़ देता है, तो उसे सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा और न ही कोई स्टाइपेंड का भुगतान होगा। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद CASDIC/DRDO किसी भी तरह के रोजगार के लिए बाध्य नहीं होगा। यह इंटर्नशिप 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन के लिए नोटिफिकेशन में ही पूरा फॉर्मेट दिया गया है। यही एप्लिकेशन फॉर्म आपको रेफरेंस/रिक्वेस्ट लेटर के साथ hrd.casdic@gov.in पर ईमेल करना होगा।



