उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

दशहरा पर्व को लेकर परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन घोषित, 11 जगह लगेंगे बैरियर

देहरादून, 19 अक्टूबर, 26. राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मंगलवार बीस अक्टूबर को दशहरा पर्व पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम की वजह से शहर क्षेत्र में रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और आम आदमी को ज्यादा दिक्कतों को सामना न करना पड़े. परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।

शोभा यात्रा का रूट
दशहरा पर्व कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा. दशहरा शोभायात्रा कालिका मंदिर से प्रस्थान कर परेड ग्राउंड में पहुंचेगी. शोभा यात्रा श्री कालिका मन्दिर से मोती बाजार होते हुए पल्टन बाजार होकर राजपुर रोड, एस्लेहॉल से कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड जाएगी.

कहां-कहां लगेंगे बैरियर
बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कांवेंट तिराहा, ओरियंट चौक, लैंसीडोन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, मनोज क्लीनिक चौक.

तीन नंबर विक्रम/मैजिक रूट
तीन नंबर रूट के मैजिक विक्रम और अन्य वाहन परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे, जहां से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे. इनके तहसील चौक तक आने का रुट पूर्ववत ही रहेगा.

विक्रम/मैजिक वाहन रुट नंबर पांच
इस रुट पर चलने वाले विक्रम वाहन 20 अक्टूबर को को परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जायेंगें.

विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर आठ
इस रुट पर चलने वाले विक्रम वाहन भी परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जायेंगे.

विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर दो
इस रुट पर चलने वाले सभी विक्रम पन्त रोड़ स्थित विक्रम स्टैण्ड से संचालित नहीं होगें. रोड़ पर संचालित सभी विक्रम परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस घुमा दिये जायेंगें.

सिटी बसों के लिए ट्रैफिक प्लान
परेड ग्राउंड से चलने वाली कैण्ट-राजपुर रोड बस सेवा-मार्ग पर चलने वाले बस सेवा को दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड ओरिएण्ट चौक स्थित पैट्रोल पम्प के पास से संचालित की जा सकेगी और किसी भी स्थिति में बसें कनक चौक की तरफ नहीं आयेगी.

क्लेमेनटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट चलने वाली रोड़ बस सेवा
इस मार्ग पर चलने वाली बसे पंत रोड लैन्सडाउन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुये राजपुर रोड़ कुठाल गेट तक जायेगी और वापसी रुट ही रहेगा.

रायपुर रोड मालदेवता सहस्त्रधारा रोड बस सेवा
इस मार्ग पर चलने वाली बस सेवा चूना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जायेगी और सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जा सकेगी.

बैरियर व्यवस्था
बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, डुंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कान्वेंट तिराहा, ओरिएंट चौक, लैंस डाउन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसेफिक तिराहा और मनोज क्लीनिक चौक पर रहेगी.

पार्किंग व्यवस्था सामान्य पार्किंग
रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कॉलेज, काबुल हाऊस पार्किंग,नगर निगम पार्किंग और पुराना तहसील परिसर.

वीआईपी पार्किंग
अधिकारीगण और पास धारक वाहन पार्किंग परेड ग्राउंड मंच के पीछे, दून क्लब, टिन शैड पार्किंग स्मार्ट सिटी और प्रेस क्लब के पास

रुट प्लॉन
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए ग्रेट वेल्यू तिराहा से दिलाराम चौक होते हुए बहल चौक होकर ग्लोब चौक से घंटाघर होते हुए दर्शन लाल चौक होकर रेंजर्स ग्राउंड तक आयेंगे.
सहस्त्रधारा और रायपुर रोड से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रासिंग से कर्जन रोड होते हुए सर्वे चौक होकर मंगला देवी से काबुल हाऊस पार्किंग.
ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन आराघर चौक से द्वारिका स्टोर होते हुए क्रास रोड से बुद्वा चौक होकर रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग.
सहारनपुर रोड से आने वाले वाहन प्रिंस चौक से तहसील चौक होते हुए दून चौक होकर बुद्वा चौक से रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग.
चकराता रोड से आने वाले वाहन बिन्दाल चौक से घंटाघर होकर दर्शन लाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग स्थल.

परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान आने वाले वाहन चालकों व स्वामियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें. यथासम्भव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. साथ ही कार्यक्रम के दौरान नगर में चलने वाली अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जायेगा.
जया बलूनी, एसपी ट्रैफिक

Related Articles

Back to top button