उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायशील मनोज तिवारी ने दिलाई शपथ

देहरादून, 19 अक्टूबर, 26. उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार की शाम देहरादून पहुंच गए थे. ऐसे में मनोनीत राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने राज्यपाल को शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे. राजपाल की शपथ लेने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया. डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल हैं.

लोकभवन आगमन पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. ऐसे में मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोकभवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली.

राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड की पावन धरती और जनता को नमन करते हुए कहा कि देवभूमि की सेवा करने का उन्हें अवसर मिला है जिसके लिए वह अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. साथ ही कहा कि उत्तराखंड सिर्फ एक राज्य ही नहीं बल्कि आस्था और संस्कृति का एक केंद्र भी है. उत्तराखंड, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे चारधामों की भूमि है. यही नहीं, आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे अलौकिक पवित्र स्थल भी मौजूद हैं.

बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल
उत्तराखंड के गठन के बाद से अब तक आठ राज्यपाल इस पद पर रह चुके हैं. इनमें सुरजीत सिंह बरनाला, सुदर्शन अग्रवाल, बनवारी लाल जोशी, मार्गरेट अल्वा, अज़ीज़ कुरैशी, कृष्ण कांत पॉल, बेबी रानी मौर्य और लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल हैं , डॉ. बिसेन राज्य के नौवें राज्यपाल हैं नियुक्त किए गए हैं.

उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शपथ ली है. ऐसे में वो बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. राज्यपाल को राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव है और वो संवैधानिक पदों पर पहले भी रहे हैं. इसके अलावा, जनता और प्रशासनिक का अनुभव भी है. ऐसे में उनके राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का लाभ उत्तराखंड राज्य को भी मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है.
पुष्कर सिंह धामी, सीएम

सीएम धामी ने आगे कहा कि ऐसे में लोकभवन और सरकार के बीच एक बेहतर समन्वय भी इनके कार्यकाल में होगा. कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में सरकार आगे बढ़ेगी. पूर्व राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी उत्तराखंड में बहुत शानदार काम किया है. राज्य को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है. सीएम ने पूर्व राज्यपाल गुरमीत सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में एक ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा किया है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, तीरथ सिंह रावत एवं विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, खजान दास, मदन कौशिक, सांसद राज्यलक्ष्मी शाह उपस्थित रहीं। इसके साथ ही सांसद महेन्द्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, सविता कपूर, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रमुख स्वामी चिदानन्द जी महाराज, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button