उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

हरिद्वार, 25 अक्टूबर, 26. बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में कथित वीवीआई से जुड़े मामले में सीबीआई कोर्ट में पेश होने से पहले अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज यानी रविवार को पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उन्हें हरिद्वार लेकर पहुंची. अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है

सुरेश राठौर की बेटी ने दर्ज कराया था उर्मिला के खिलाफ मुकदमा
गौर हो कि मामले में एक दिन पहले ही यानी 24 अक्टूबर को ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर उसकी लज्जा भंग की. जिससे उसके परिवार की छवि धूमिल हुई.

रविदास पीठ अपने नाम करने की मांग और धमकी देने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोप है कि उर्मिला सनावर रविदास पीठ अपने नाम करने की मांग कर रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कथित तौर पर पांच करोड़ रुपए की मांग की. रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी जा रही थी.

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा
वहीं, सुरेश राठौर की बेटी को व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने, 5 करोड़ रुपए की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पुलिस ने उर्मिला सनावर के खिलाफ धारा 308(5)(7), 79, 356(3), 356(2) BNS और 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया. वहीं, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर गिरफ्तार
मामले में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आज यानी 25 अक्टूबर को उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने उर्मिला के फोन को भी कब्जे में लिया.

अब उर्मिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
इसके बाद पुलिस सहारनपुर से उर्मिला को हरिद्वार ले आई. जहां से अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है. हरिद्वार पुलिस का कहना है कि उर्मिला को धारा 8(5)(7), 79, 356(3), 356(2) BNS और 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है. हरिद्वार के एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि,

बीती 24 अक्टूबर को सुरेश राठौर की बेटी ने लिखित तहरीर देकर उर्मिला सनावर पर आरोप लगाया था कि उसने सोशल मीडिया उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था. इसके साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. वाट्सअप कॉल पर जमीन की डिमांड की गई थी, मांग पूरी न करने पर पांच करोड़ की रंगदारी भी मांगी थी.
– दीपक सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार

इसके बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी महिला को सहारनपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे हरिद्वार लाया गया. उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है. गहनता से मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो कोई भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आज उर्मिला को सीबीआई कोर्ट में होनी है पेश
गौर हो कि आज यानी 26 अक्टूबर को बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में देहरादून सीबीआई कोर्ट में उर्मिला सनावर के बयान दर्ज होने से थे, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उर्मिला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. बीते दिनों अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी की जांच से जुड़े मामले में उर्मिला से पूछताछ हुई थी. जबकि, 23 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में पेश होकर उर्मिला ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उर्मिला सनावर को रविवार शाम को ही कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button