उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने किये कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन video

हल्द्वानी, 25 अक्टूबर, 26. बिहार के अलीनगर से विधायक और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं. कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करने से पहले उन्होंने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए. इस दौरान मैथिली ठाकुर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के साथ भजन गाती नजर आईं. वहीं, भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता ने भी उनका मन मोह लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी भीमताल की खूबसूरत वादियों का जिक्र किया.

कुमाऊं द्वार महोत्सव में हिस्सा लेने आयी हैं मैथिली ठाकुर
देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शांति और कुमाऊं की खूबसूरत वादियां एक बार फिर खास मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. बिहार की विधायक और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी उत्तराखंड पहुंचीं, जहां उनका धार्मिक आस्था और संगीत से जुड़ा अंदाज देखने को मिला. कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करने से पहले मैथिली ठाकुर नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं. यहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

कैंची धाम में दर्शन के दौरान वो श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के साथ भजन गाती हुई दिखाई दीं. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. धार्मिक स्थल पर भक्ति के सुरों के बीच माहौल भक्तिमय नजर आया. मैथिली ठाकुर का यह दौरा केवल धार्मिक आस्था तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया.

भीमताल की सुंदर वादियों का किया जिक्र
जानकारी के मुताबिक, वो यहां झील के पास स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरी हुई थीं. झील का खूबसूरत नजारा, चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों की मनमोहक वादियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया. मैथिली ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी भीमताल की सुंदर वादियों का जिक्र किया. इससे उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती एक बार फिर चर्चा में आ गई है. एक ओर कैंची धाम की धार्मिक पहचान और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था, तो दूसरी ओर भीमताल और नौकुचियाताल की प्राकृतिक छटा, दोनों ने मैथिली ठाकुर के उत्तराखंड प्रवास को खास बना दिया.

Related Articles

Back to top button