HAL ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा वालों से मांगे आवेदन, बिना एग्जाम नंबरों से बनेगी मेरिट, अंतिम तिथि 13 नवंबर

सार्थकपहल.काम. फ्रेशर कैंडिडेट्स को सरकारी कंपनी में ट्रेनिंग लेने का शानदार मौका दिया जा रहा है। हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपने गुरुकुलम टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कोरवा के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती एक्सपीरियंस लेने की अच्छी अपॉर्चुनिटी हो सकती है। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले कभी भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
कंपनी ने इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग, नॉन-इंजीनियरिंग, नॉन टेक्निकल डिप्लोमा कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थियों को यूपी के अमेठी में ट्रेनिंग मिलेगी। जिसकी अवधि 1 साल की होगी। इसमें चार तरह के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम चलेंगे। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, टेक्निकल (डिप्लोमा टेक्निकल), टेक्नीशियन (नॉन-टेक्निकल डिप्लोमा)। योग्यता के हिसाब से आपको इसमें अप्लाई करना होगा।
HAL अप्रेंटिस के लिए योग्यता
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसी ब्रांच होंगी। जिसके लिए कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 साल की बीई/बीटेक की डिग्री हासिल की हो।
नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीकॉम, बीए के लिए संबंधित विषय में 3 साल की डिग्री पूरी की हो। बीएससी एग्रीकल्चर के लिए 4 साल की डिग्री होनी चाहिए।
टेक्नीशियन (डिप्लोमा टेक्निकल) अप्रेंटिस: इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस/आईटी के लिए 3 साल का डिप्लोमा पूरा किया हो।
टेक्नीशियन (नॉन टेक्निकल डिप्लोमा) अप्रेंटिस: जीएनएम (जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी) के लिए 3 साल का डिप्लोमा और एमओएम एंड एसपी के लिए 2 साल का डिप्लोमा हासिल किया हो।
एज लिमिट : अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों की उम्र भी एलिबिजिलिटी क्राइटेरिया के हिसाब से होनी चाहिए। इसमें जनरल अभ्यर्थियों की उम्र 26 साल, ओबीसी की 29 साल, एससी/एसटी की 31 साल, पीडब्ल्यूबीडी की 10-15 साल की छूट मिलेगी। यह एज लिमिट आरक्षित वर्गों को छूट के हिसाब से बताई गई है।
कंपनी- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
डिवीजन- एवियोनिक्स डिवीजन, कोरवा
पद- ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस
ट्रेनिंग की अवधि- 1 साल
आवेदन शुरू होने की तारीख- 29 अक्टूबर 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट- 13 नवंबर 2026
सेलेक्शन क्राइटेरिया- शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट बेस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जॉइनिंग
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/135344870.cms
सेलेक्शन क्राइटेरिया
एचएएल अप्रेंटिसशिप में अभ्यर्थियों के सेलेक्शन क्राइटेरिया में कोई भी एग्जाम नहीं रखा गया है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट बी.ई/बीटेक परीक्षा के कुल मार्क्स के आधार पर बनेगी। नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए ग्रेजुएशन के मार्क्स देखी जाएगी। टेक्निकल डिप्लोमा के लिए डिप्लोमा के मार्क्स के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। वहीं एमओएम एंड एसपी डिप्लोमा के लिए संबंधित परीक्षा में कुल मार्क्स देखे जाएंगे। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।
HAL अप्रेंटिस में कैसे अप्लाई करें?
इस अप्रेंटिस मे कैंडिडेट्स को गूगल फॉर्म के जरिए अप्लाई करना होगा।
लेकिन इससे पहले NATS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भी क्रिएट करना होगा।
इसके लिए आपसे आपकी बेसिक डिटेल्स मांगी जाएंगी।
पंजीकरण पूरा होने के बाद वापस HAL वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको HAL अप्रेंटिस करने के लिए गूगल फॉर्म मिलेगा।
अगर लिंक ना मिले तो यह आपको नोटिफिकेशन में भी मिल जाएगा।
इसे ओपन करने के बाद अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स ध्यान से भरते जाएं।
यहीं आपको NATS रजिस्ट्रेशन नंबर भी भरना होगा।
फॉर्म सही से भरने के बाद इसमें डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और इसे सबमिट कर दें।
ध्यान रखें कि गूगल फॉर्म के अलावा किसी भी दूसरे माध्यम के जरिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



