उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज बस में लगी आग

डोईवाला। देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन की बस में लच्छीवाला टोलप्लाजा के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 37 सवारियां बैठी थीं। देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सवारी घबराकर बस से उतरकर दौड़ने लगीं। इस रोडवेज की बस में लगभग 37 सवारियां सफर कर रहीं थीं। रोडवेज बस में आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

देहरादून से बरेली जा रही बस को लच्छीवाला टोल बैरियर से थोड़ा आगे डोईवाला की ओर आते हुए बस के इंजन ने आग पकड़ ली। इंजन में धुंआ निकलते ही चालक ने मौके की समझदारी दिखाते हुए तत्काल बस दी, जिससे आग लगने से पहले ही सभी सवारियां आनन-फानन में नीचे उतर गई। इसके तुरंत बाद बस धधकने लगी।

गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा सका। हालांकि सवारियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी सवारियां यही खड़ी अब अगली बस का इंतजार कर रहे हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button