उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

शिक्षा विभाग में भूचाल, 600 शिक्षकों के तबादले निरस्त

देहरादून। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक एक दिन पहले धामी सरकार के किए गए 600 शिक्षकों के तबादलों को निरस्त कर दिया गया है। तबादले का आदेश जारी होती ही जिन शिक्षकों ने नए ज्वाइनिंग स्थल पर तैनाती की थी, उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि अब उन्हें अपनी मूल तैनाती पर बैरंग होना पड़ेगा।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश मिलते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। आदेश में कहा गया है कि चुनाव मेें आचार संहिता लगने से एक दिन पहले सात जनवरी को शिक्षा विभाग में कुछ तबादले किए गए थे। आठ जनवरी को 3.30 बजे आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई थी, इसलिए कोई भी कर्मचारी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सकता।

आदेश में कहा गया है कि यदि किसी शिक्षक ने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है तो उसे निष्प्रभावी माना जाएगा। यानि ऐसे शिक्षकों को अपने मूल तैनाती स्थल बैरंग लौटना पड़ेगा। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि तमाम शिक्षकों ने नए तैनाती स्थल पर रातों-रात पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन अब उन्हें गो टु बैक होना पड़ेगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button