उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

गढ़वाल विवि के दो छात्र नदी में डूबे, एक शव बरामद

देहरादून। पौड़ी जिले के श्रीनगर में गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्र अलकनंदा नदी में नहाते समय बह गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। ये छात्र गढ़वाल विवि परिसर के पास चौरास में नहाने गए थे। एक छात्र अभिषेक शर्मा जो इनके साथ नहाने गया था, सुरक्षित है।

दोनों छात्र मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ये श्रीनगर में किराये के मकान में रहकर गढ़वाल विवि में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दिनभर होली खेलने के बाद पुराना झूला पुल (हनुमान मंदिर) चौरास नदी तट पर नहाने आए थे।

पैर फिसलने से डूबे दोनों छात्र
अलकनंदा में नहाते समय हरिओम (21) पुत्र ओम प्रकाश मूल निवासी जनुन्तर डींग भरतपुर राजस्थान और अंकित (19) पुत्र बींजाराम मूल निवासी झारसर छोड़ा थाना तारानगर चुरु राजस्थान का पैर फिसल गया। दोनों साथियों को तेज बहाव में बहते देख तीसरे साथी ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत कीर्तिनगर पुलिस को दी। कीर्तनगर कोतवाल चंद्रभान के अनुसार अंकित का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि हरिओम की तलाश की जा रही है। हरिओम बीएससी तृतीय वर्ष और अंकित बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button