उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

25 को होगा योगी का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी होंगे शामिल

Listen to this article

लखनऊ। 37 साल पुराना मिथक तोड़कर तोड़ इतिहास रचने वाले यूपी सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को इकाना स्टेडियम में दोपहर बाद आयोजित होने जा सहा है। इस बार योगी के मंत्रिमंडल में युवाओं और महिलाओं को अहम तवज्जो मिलने वाली है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए पीएम मोदी , राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करने वाले हैं। मंत्रिमंडल के स्वरूप पर पार्टी नेतृत्व से मंत्रण हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर पुराने लोगों के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया जायेगा। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर नाम तय हो चुके हैं। संगठन में रहकर बेहतर काम करने वालों को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस चुनाव में महिलाओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं का अहम रोल होने वाला है।

https://sarthakpahal.com/

शपथ ग्रहण में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। जानकारी के मुताबिक समारोह में लगभग 45 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें 200 वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार की जा चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button