उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

जन्मदिन पर मिला ‘मौत का तोहफा’

रुड़की। जन्मदिन मनाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका को कलियर के गेस्ट हाउस में बुलाया। केक काटकर तकिये से मुंह दबाकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कत्ल कर दिया। जन्मदिन पर हुए बेटी के कत्ल से परिवार के लोग सदमे में हैं। आरोपी प्रेमिका पर शादी करने का पिछले कई सालों से लगातार दबाव बना रहा था। प्रेमिका के मना करने पर नाराज होकर उसने हत्या उसकी योजना बना ली थी। परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दिन बेटी ने जन्म लिया था, वही उसका आखिरी दिन होगा।

शुक्रवार को एसपी देहात कार्यालय में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुलजेब निवासी मोहल्ला मैदानियान, ज्वालापुर ने बृहस्पतिवार शाम कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। वह अपने साथ सूटकेस भी लेकर आया था। दोनों का पिछले आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वाले इससे राजी नहीं थे। लड़की भी अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने को तैयार नहीं थी।

तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी
इससे नाराज होकर प्रेमी ने रमसा के जन्मदिन के दिन ही उसकी हत्या की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को उसने प्रेमिका के पास फोन कर जन्मदिन मनाने के लिए कलियर बुलाया और केक भी काटा था। इसके बाद उसने तकिये से मुंह दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी थी। शव सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन इस बीच होटल के लोगों ने उसे पकड़ लिया था।

आरोपी की स्कूटी से एक चाकू बरामद
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की स्कूटी से एक चाकू और अन्य सामान भी मिला है। रमसा (22) भगवानपुर के एक कॉलेज से बीकॉम कर रही थी। वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button