उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से युवक का पैर टूटकर 200 फीट दूर गिरा

देहरादून। गुब्बारा गैस सिलिंडर में हुए अचानक धमाके से मसूरी में अफरा-तफरी मच गई। गुब्बारा बेच रहे 19 साल के युवक का एक पैर घटनास्थल से करीब 200 फीट दूर जा गिरा। युवक को कपड़े में लपेटकर तुरंत अस्पताल लाया गया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास के घरों से शीशे, पानी की टंकियां तक क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा।

घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाला 19 साल का युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भर रहा था कि अचानक सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सन्न रह गये। धमाके में युवक का एक पैर उखड़कर 200 फीट दूर जा गिरा।

दरअसल हाइड्रोजन गैस सस्ती और हल्की होती है, जिस कारण इसे गुब्बारे में भरा जाता है। गुब्बारा गैस सिलिंडर को तैयार करने में लोहे की चादर का इस्तेमाल किया जाता है। सिलिंडर में ज्यादा प्रेशर पड़ने पर इसका फटने का डर रहता है।

यूपी (अमरोहा) का रहने वाला है युवक
कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक अरविंद (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह रसूलपुर गामड़ी, जिला अमरोहा, यूपी का रहने वाला है। पूरे मामरे की जांच की जा रही है। घायल युवक अपने किसी रिश्तेदार के साथ मसूरी में रहता है और माल रोड पर गुब्बारा बेचने का काम करता है।

Related Articles

Back to top button