उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

योगी की जीत पर खुशी बाबर को पड़ी भारी, पीट-पीटकर मार डाला

गोरखपुर। योगी की जीत पर खुशी मनाने पर एक 30 वर्षीय युवक को पड़ोसियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर डाला गया। शुक्रवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान बाबर की मौत हो गई। शनिवार की रात शव गांव पहुंचा। रविवार सुबह परिजन शव को घर के दरवाजे पर रखकर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला में भाजपा समर्थक बाबर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

बता दें कि भाजपा के पक्ष में वोट देने और बाद में योगी की जीत पर खुशी मनाने, पटाखे फोड़ने और मिठाई बांटने पर युुवक को पड़ोसियों द्वारा इतना पीटा गया कि लखनऊ में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक और एसडीएम करीब छह घंटे बाद उसके घर पहुंचे। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार को शव सुपुर्द-ए-खाक करने को राजी किया।

क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार के बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मामले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button