उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त तय

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की आज यमुना जयंती के पावन अवसर पर विधि पूर्वक घोषणा कर दी गई। यमुनोत्री के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट खुलेंगे। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक 11वें केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर वृष लग्न में खोले जाने की तिथि पहले ही तय हो चुकी है।

https://sarthakpahal.com/

यमुनोत्री धामके कपाट खुलने की तिथि से पूर्व मां यमुना की डोली सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री के लिए विधि विधान पूर्वक प्रस्थान करेगी। मां यमुनोत्री की डोली विदा करने के लिए खुद उनके भाई शनिदेव महाराज की समेश्वर देवता की डोली भी यमुनोत्री  तक छोड़ने के लिए जाएगी। धाम के मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि खरशाली में मां यमुना की विदाई व यमुनोत्री धाम पहुंचने के स्वागत की तैयारियां दोनों ही जोर शोर से शुरू हो गई हैं।

मंदिर समिति के पुजारी का कहना था कि बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दो मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए चलने को प्रस्थान करेगी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button