उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

नाबालिग के दुष्कर्मी मामा-भाजा गिरफ्तार

किच्छा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार मामा और दो भांजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किच्छा में छह अप्रैल की शाम 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई सोनिका जोशी को सौंपी गई थी।

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में छह अप्रैल शाम को 12 वर्षीय नाबालिग घर से दूध लेने के लिए निकली थी। तभी आरोपी राजू पुत्र राकेश निवासी ग्राम रोहिली थाना देवरनिया जनपद बरेली उत्तर प्रदेश ने नाबालिग को खेत में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। जब रात को लगभग 10 बजे पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने परिवार वालों को उसके साथ हुई घटित घटना की जानकारी साझा की।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सात अप्रैल को राजू पुत्र राकेश, दीपक पुत्र रामभरोसे व मामा लालता प्रसाद पुत्र रामचंदर निवासी सैंजना किच्छा के विरद्ध पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया था।

एसआई सोनिका ने बताया कि दरऊ चौकी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को दुष्कर्म में सहयोग करने वाले मामा व भांजे को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया था, जबकि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी राजू को कुरैय्या जाने वावे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजू अपने नाना के घर घूमने आया था।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button