उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

देहव्यापार में 4 महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी। देहव्यापार में पुलिस ने लालडांठ रोड पर अड्डे का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 मोबाइल, 40 हजार नकदी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और एसओजी को सूचना मिली थी कि लालडांठ क्षेत्र में एक किराये के मकान में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद एसओजी ने तुरंत मकान में छापा मारकर चार महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ देहव्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। गुरुवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो दंपत्ति भी हैं।

पकड़े गए आरोपियों का नाम अनारुल शेख निवासी कोलकाता, अली हैदर निवासी करीमगंज आसाम और काठगोदाम नई बस्ती निवासी शादाब व फैजल खान उर्फ शाहरुख हैं। वहीं एक महिला दिल्ली व दूसरी कोलकाता की है।

अनारुल और उसकी पत्नी गिरोह की सरगना
पूछताछ में पता चला कि अनारुल और उसकी पत्नी इस धंधे को चलाते थे। करीमगंज निवासी हैदर और उसकी पत्नी भी इन दोनों के माध्यम से जुड़े थे। कोलकाता निवासी एक महिला और दिल्ली की युवती इनके संपर्क में आकर गलत पेश में उतर गयीं। वहीं काठगोदाम के दोनों युवक इनके पुराने ग्राहक होने के साथ डिलीवरी ब्वाय के तौर पर काम करते थे।

एक मकाम में ज्यादा दिन नहीं रुकते
अनारुल और उसकी पत्नी शातिर दिमाग की हैं। हल्द्वानी में वह ज्यादा दिन एक मकान में नहीं रहते थे। आसपास के लोगों को शक हो, इससे पहले ही नया घर तलाशने में लग जाते थे। ये दोनों चार महीने से ज्यादा एक मकान में नहीं रहते थे।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button