उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

मासूम से दुष्कर्म के बाद मौसेरे भाई ने हत्या कर शव छिपाया

किच्छा। मासूम से दुष्कर्म के बाद मौसेरे भाई द्वारा हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में दिल दहलाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को बरामद कर लिया है। किच्छा में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ मौसेरे भाई ने पहले दुष्कर्म किया, मामला खुल न जाए के डर से शव को डैम में फेंक दिया।

कलकत्ता फार्म चौकी अंतर्गत गांव में एक बच्ची गुरवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय उसका मौसेरा भाई उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर न आने पर परिवारवालों ने खोजबीन की। जब उन्हें मौसेरे भाई के साथ जाने का पता चला, तो वो उसके घर गए। मौसेरे भाई के कुछ न बताने पर परिवारवालों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी युवक ने शव को किच्छा डैम में फेंकने की बात स्वीकारी।

चुन्नी से बच्ची का गला घोंटा
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बच्ची को मौसेरा भाई अपने साथ ले गया था। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव एक नाले के पास मिला। आरोपी ने चुन्नी से बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। अपने जिगर के टुकड़े की ऐसी हालत देख परिजन बहुत सदमे में हैं।

देर होती तो शव को मगरमच्छ खा जाते
किच्छा डैम में मगरमच्छ के अलावा आसपास के जंगली जानवर भी बहत रहते हैं। यदि शव मिलने में थोड़ी भी देर और होती तो जानवर बच्ची का शव खा जाते। पुलिस की तत्परता से समय रहते शव बरामद कर लिया गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button