उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

दूल्हे की असलियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

देहरादून। ऊधमसिंह नगर में कल जिस दूल्हेराजा का चप्पलों से स्वागत किया गया था, उस दूल्हे की असलियत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हेराजा की दूसरी पत्नी ने चप्पलों से खूब पिटाई की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल थाने पहुंचाया। दूल्हे पर पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी संज्ञान में आया है। दूल्हे की असलियत से हर कोई हैरान रह गया।

शुक्रवार एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। दूल्हेराजा के स्वागत की रस्में चल ही रहीं थी, तभी मथुरा जिले महावन थाना की महिला परिजनों के साथ पुलिस को लेकर मंडप पहुंच गयी। दूल्हेराजा ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को ब्याह किया था। वह उसकी हरकत से तंग आकर मायके चली गई थी। जब उसे पता चला कि उसका पति गदरपुर में तीसरी शादी कर रहा तो उसने पुलिस से शिकायत की। पूछताछ करनेपर वह घबरा गया। वधूपक्ष के लोग भी हक्का-बक्का रह गये।

पहली दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी करने आया दूल्हा काफी चालाक और शातिर बताया जा रहा है। वह पैरा मिलिट्री फोर्स में कुक की नौकरी करता है। पुलिस की पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। उस पर 2013 में कांठ में थाने में एक युवती से दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 2013 में ही उसने ठाकुरद्वारा मुरादाबाद से शादी की और फिर उसे तलाक दे दिया था।

दूल्हेकी पिटाई होते देख वधूपक्ष की महिलाओं ने भी उसपर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। पुलिसकर्मी दूल्हे को आक्रोशित भीड़ से बमुश्किल बचाकर थाने ले आए। दूल्हेके परिजन भी भाग खड़े हुए। समाचार लिखे जाने तक महिला और वधू पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button