उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

मासूम को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार शिकारी के हत्थे चढ़ा

नई टिहरी। मासूम को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार को शिकारी ने ढेर कर दिया है। उत्तराखंड के पहाड़ों में आदमखोर गुलदार समेत जंगली जानवरों का भय अक्सर बना रहता है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार 16 अप्रैल को भिलंगना के ओखोड़ी गांव में शाम को सात बजे हुआ था, जब एक मासूम नवीन अपनी दादी के साथ किसी शादी समारोह में जा रहा था। मासूम को गुलदार झपट्टा मारकर उठा ले गया।

काफी ढूंढने के बाद बच्चे का शव झाड़ियों में मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रात को ही वन विभाग और पुलिस को दे दी थी। रात्रि को मौके पर पहुंचे प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लिया और रविवार शुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर दिया था। पुलिस और वन विभाग ने उन्हें आदमखोर गुलदार को पकड़ने का वादा किया था।

नई टिहरी जनपद के अखोड़ी गांव में मासूम नवीन को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को सोमवार देर रात शिकारी ने ढेर कर दिया। पूरे इलाके में इस आदमखोर के कारण लोगों ने भय इतना समाया हुआ था कि लोग डर के कारण शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे थे। वन विभाग के शूटर गंभीर की गोली से कल रात इस आदमखोर गुलदार का अंत हो गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button