क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

दरिंदगी की भयावह दास्तां सुन रह जाएंगे दंग

Listen to this article

नई दिल्ली। दरिंदगी की भयावह दास्तां सुनकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिसवाले भी हैरान रह गये। आरोपियों में बीटेक का छात्र भी शामिल है। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के गंुटूर में 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला जो कि वेश्यावृत्ति का काम करती थी, ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान गुंटूर के एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती कर ली थी। इसी दौरान पीड़िता की मां की कोविड-19 के दौरान ही मृत्यु हो गयी थी। उसी समय पीड़िता को उसके पिता को बताए बिना सवर्ण कुमारी अपने साथ ले गयी थी। इसके बाद उसने जबर्दस्ती उस बच्ची को वेश्यावृत्ति के धंधे में झोंक दिया। सवर्ण महिला पीड़िता से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के वेश्यालयों में अनैतिक कार्य कराती रही। अगस्त 2021 में बच्ची के पिता को जब अपनी बेटी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस से संपर्क साधा और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की तो पूरा मामला ही सामने आ गया। मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र से पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को सवर्ण कुमारी के चंगुल से मुक्त कराया। अब तक 80 लोगों को इस बच्ची के साथ दुष्कर्म में गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ लोग फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया जाएगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button