उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन का शादी से इनकार

आगरा। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन का शादी करने से इनकार का मामला सामने आया है। मांग भराई की रस्म के समय दूल्हे के हाथ की अंगुली देखकर दुल्हन की चीख निकल गयी। और उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन का शादी इनकार करने से सभी लोग हैरान रह गये।

जानकारी के अनुसार बारात गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी से बाह के जैतपुर में आई थी, जहां शादी की रस्में चल रही थी। धूमधाम से बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। जयमाला के बाद सात फेरे भी हो गए। शादी की अंतिम रस्म मांग भराई का समय आ गया। दूल्हे में हाथ में सिंदूर लेकर जैसे ही दुल्हन की मांग भरनी चाही, तो दूल्हे की कटी तर्जनी अंगुली पर दुल्हन की नजर पड़ गयी, तो उसने फौरन शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन का शादी से इनकार करने के बाद दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहंुच गये। शनिवार को पूरे दिन सुलह के लिए पंचायत चलती रही, दुल्हन अपनी जिद के आगे किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है। दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि बिजली के करंट से अंगुली कटने की बात सामने आई है।

इस संबंध में एसओ जैतपर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत हो रही है। अंगुली कटी होने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार किया है। अगर सुलह नहीं होती है तो बारात को लौटा दिया जायेगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button