उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मार्निंग वाक पर गए पुलिस कर्मी को हाथी ने मार डाला

कोटद्वार। मार्निंग वाक के लिए कोटद्वार-पुलिंदा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिस कर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) रोज की तरह सोमवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला, तभी अचानक रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

बचने की कोशिश में सड़क पर गिरे मनजीत
वह कोटदार-पुलिंदा मार्ग पर घूम रहे थे। सुबह लगभग छह बजे जब वह मार्निंग वाक करके लौट रहे थे, तभी हाथी उन पर हमलावर हो गया। हाथी से अपने आपको बचाने की कोशिश में मनजीत सड़क पर गिर गये। इसी बीच हाथी ने मौके का फायदा उठाकर उनपर हमला कर दिया।

हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल मनजीत को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिस कर्मी बेस चिकित्सालय पहुंच गया।

विदित हो कि कोटद्वार शहर में रहने वाले अधिकांश लोग सुबह और शाम को टहलने के लिए कोटद्वार-पुलिंदा मोटर मार्ग पर घूमने के लिए जाते हैं। यह पहला मौका है जब हाथी ने मार्निंग वाक पर गए व्यक्ति को मौत के घाट उतारा है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button