उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

अयोध्या में धर्मस्थलों के बाहर फेंका मांस और धार्मिक पुस्तक का पन्ना

Listen to this article

अयोध्या। अयोध्या में धर्मस्थलों के बाहर मांस और धार्मिक पुस्तक का पन्ना फेंकने से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही ही। इतना ही नहीं ईष्ट देव को अपशब्द लिखे पत्रक भी फेंके गये। प्रकरण की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय ने संबंधित धर्मस्थलों का जायजा लेकर धर्मगुरुओं से वार्ता कर विश्वास दिलाया कि ऐसा घिनौना काम करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

घटना बुधवार सुबह की बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज से पचा चला है कि चार बाइक में आठ युवक बैठकर पहुंचे थे और उन्होंने चौक कोठा पार्चा स्थित धर्मस्थल के बाहर मांस का टुकड़ा, धार्मिक पुस्तक के पन्ने फेंके। यहां से निकलने के बाद इन्हीं लोगों ने रामनगर घोशियाना और कश्मीरी मोहल्ला में स्थित धर्मस्थल के बाहर भी यही हरकत दोहराई।

अयोध्या में कोठापार्चा स्थित वक्फ मस्जिद टाटशाह की मैनेजिंग कमेटी की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है। धर्मस्थलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। एसएसपी ने बताया कि शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। सीसीटीवी फुटेज में सामने आए लोगों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की टीमें खोजबीन में लगा दी गयी हैं। शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। इस मौके पर डीएम, एसएसपी और मंडलायुक्त ने मौके का मुआयना भी किया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।

शरारती तत्वों द्वारा धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक सामग्री फेंकी गई है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस धर्मगुरुओं के साथ वार्ता की जा रही है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। लोग शांति बनाए रखें, किसी तरह से शरारती तत्वों के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।
-नितीश कुमार, जिलाधिकारी, अयोध्या

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button