उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

दंपत्ति सहित चार माह की बच्ची की हत्या से मातम

बरेली। दंपत्ति सहित चार माह की बच्ची का शव एक ही कमरे में मिलने से सनसनी फैल गयी है। तीनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले।बरेली जिले में शुक्रवार की सुबह एक ही घर में तीन शव मिलने से मातम पसर गया। तीनों शव दंपत्ति व उनकी चार माह की बच्ची के हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पायेगी।

फतेहगंज पूर्वी के उत्तमगंज में रामप्रकाश, पत्नी मीनू व चार माह की बेटी कृष्णा के शव शुक्रवार सुबह कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। दूसरे मकान में रहने वाली मां ने सुबह चहलपहल न होने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मला। धक्का देकर दरवाजा खोलने पर अंदर का वीभत्स नजारा देख सन्न रह गयी। बड़ी संख्या में लोग जुट गये। उनके गले में जिस तरह के निशान बने हैं वो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, मगर वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस का कहन है कि परिवार वाले जरूर कुछ छिपा रहे हैं। यह हत्या या आत्महत्या, दोपहर बाद पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगा। तीनों शवों की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को भी दे दी गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button