उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

तीन मई को पंचुर पहुंचें रहे हैं योगी आदित्यनाथ

यमकेश्वर। तीन मई को योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ 2017 में यूपी की बागडोर संभालने से पहले एक बार अपने गांव आए थे। इसके बाद वह उत्तराखंंड तो कई बार आए, लेकिन अपने गांव पंचुर नहीं जा पाए थे।

इस बार तीन मई को योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचुर आ रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद योगी का यह पहला गांव का दौरा है। उनके गांव आगमन की सभी तैयारियां पूरी जा रही है। शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह, यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने शुक्रवार को योगी के कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

दोबारा सीएम बनने के बाद गांव आने की बात कही थी
यूपी के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश और उत्तराखंड तो कई बार आ चुके हैं, लेकिन अपने पैतृक गांव पंचुर नहीं जा पाये थे। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था, तब कोरोना की व्यवस्तताओं के कारण भी वह गांव नहीं पहुंच सके थे। दोबारा सीएम बनने के बाद उन्होंने गांव आकर मां से आशीर्वाद लेने की बात कही थी।

इसी कार्यक्रम के तहत वह तीन मई को अपने गांव पहुंच रहे हैं। यमकेश्वर के बिथ्याणी गांव स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में उनके आगमन को लेकर मंच निर्माण ले लेकर अन्य व्यवस्था की जा रही हैं। यहीं पर महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में योगी जी अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी भी रहेंगे साथ 
योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी, सहित कई मंत्री भी यहां पहुंचेंगे। योगी की यहां पर एक जनसभा भी होगी, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। धन सिंह रावत ने योगी की मां सावित्री देवी समेत परिवार के सदस्यों से मुलाकात उनका हालचाल जाना। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत आदि कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button