उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

गोरखपुर में मासूम का कटा सिर मिलने से हड़कंप

गोरखपुर। गोरखपुर में मासूम का कटा सिर मिलने से हर किसी का कलेजा कांप गया। कोशिश की जा रही है कि उसकी पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि कटे सिर को लाकर यहां फेंक दिया गया हो।

गोरखपुर में मासूम का कटा सिर सिकरीगंज इलाके के बुधनपार मार्ग पर मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर उसका धड़ नहीं मिला है। उधर गांव के लोगों में फुसफुसाहट है कि बच्चे की बलि दी गयी है। पुलिस ने जद्दू पट्टी निवासी संतोष सिंह की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बच्चे की शिनाख्त और उसके धड़ की खोजबीन में लगी है।

पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से बच्चे की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस आसपास के गांव में खाक छानती रही, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

हत्या काफी पहले की गयी लगती है
धड़ से अलग सिर के गले के पास खून सूखा हुआ था। इससे साफ लगता है कि हत्या कहीं और की गयी, क्योंकि आसपास भी कोई खून के धब्बे नहीं मिले। अगर हत्या उसी समय की गयी होती तो खून बहता रहता, सूखता नहीं। दूसरी बात पोल्ट्री फार्म में आने जाने वालों ने भी बताया कि सुबह वहां कुछ नहीं था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

एसपी साथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नवजात का कटा सिर मिला है। कोशिश की जा रही है कि उसकी पहचान हो सके। धड़ अभी तक नहीं मिला है। पुलिस टीमें लगी हैं। कटे सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button