उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

सहस्त्रधारा रोड के राजेश्वर नगर में बना पार्क विवादों में

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड के राजेश्वर नगर में बना पार्क उद्घाटन होते ही विवादों में आ गया है। सहस्त्रधारा रोड, राजेश्वर नगर में गूंज संस्था की ओर से बनाए गये पार्क का प्रकरण खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार से इस पार्क के लिए गूंजसंस्था और निगम में खींचतान चल रही है।

शनिवार को भी संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद फिर नगर निगम जा धमकी। जिसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हो गया। पार्षद और कर्मचारियों ने सोनिया आनंद के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इससे पहले बुधवार को संस्था की अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में महापौर पर गंभीर आरोप लगाये थे और उसके बाद नगर निगम पहुंचकर उनके कक्ष में जबरन घुसकर बदसलूकी की थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच नगर निगम ने पार्क कब्जे में ले लिया था। कब्जा लेने के दौरान नगर निगम टीम के साथ संस्था के सदस्यों ने धक्का-मुक्की भी की थी। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करना पड़ा था। वहीं पार्षदों ने जन्मेजय खंडूड़ी से मिलकर सोनिया आनंद के खिलाफ तहलील दी थी।

गौरतलब है कि उक्त पार्क रविवार को उद्घाटन होने के बाद से ही विवादों में है। निगम का दावा है कि पार्क उनकी जमीन पर बना है, लेकिन गूंज संस्था से पार्क निर्माण को लेकर कोई करार नहीं हुआ है। निगम ने जमीन की एनओसी एमडीडीए को दी थी, जिसे एमडीडीए ने निगम को सूचित किए बिना गूंज संस्था को दे दिया।

घटना के बाद नगर निगम कर्मचारी व पार्षद बौखलाए हैं और सोनिया पर मुकदमा दर्ज कराने व पार्क पर नगर निगम का कब्जा लेने की मांग कर रहे हैं। इसके विरोध स्वरूप नगर निगम के कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर भी रहे थे। बाद में महापौर ने कर्मचारियों से बातचीत कर शुक्रवार को जारी रहने वाली हड़ताल को किसी तरह स्थगित कराया था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button