उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आईएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आईएएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में वह झारखंड सरकार की खनन एवं उद्योग विभाग की सचिव हैं। देहरादून में पली बढ़ी 2000 में महज 21 साल सात महीने की उम्र में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

भ्रष्‍टाचार के संगीन आरोपों में घिरीं झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार को पूजा सिंघल के खिलाफ मनरेगा घोटाले के मामले में कड़ी कार्रवाई की। ईडी टीम ने गिरफ्तार आइएएस पूजा सिंघल को जज के आवासीय कोर्ट में पेश किया।

आईएएस पूजा सिंघल ने दो शादियां की हैं। उनके पहले पति राहुल पुरवार झारखंड कैडर के ही आईएएस अफसर हैं। 12 साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पूजा ने बिहार के बिजनेसमैन अभिषेक झा से दूसरी शादी की। अभिषेक मुजफ्फरपुर, मधुबनी का रहने वाले हैं। अभिषेक ने रांची में एक अस्पताल भी खोल रखा है।

पूजा को गिरफ्तार करने के बाद ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंकुर दीक्षित कहते हैं, ‘कोर्ट में ईडी की तरफ से पूजा की कस्टडी की डिमांड होगी। मामला बड़ा है ऐसे में कस्टडी मिलने की संभावना ज्यादा है। इसके बाद पूजा, उनके पति अभिषेक झा और सहयोगियों से पूछताछ होगी।’

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद भाजपासांसद ने ट्वीट किया- काले धन की मैया पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने आज रांची में गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्हें माइनिंग व उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था। सूचनानुसार पूजा सिंघल ने ईडी की पूछताछ में पैसे के खेल में राजनेता की भूमिका का भी खुलासा किया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button