उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

जयमाला के बाद तमाशा, दूल्हा बैरंग लौटा, दुल्हन ने लगाई फांसी

लखनऊ। जयमाला के बाद ऐसा तमाशा हुआ कि दूल्हा घर लौटा तो परेशान ग्रामीणों का कहना है कि लड़की के घरवालों ने लकड़े के घर वालों को जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने काफी भला बुरा कहा था। इसी से नाराज होकर बारात वापस हो गई।

पसंद की बाइक न मिलने से नाराज दूल्हे ने जयमाल के बाद शादी से इंकार कर दिया और मंडप से वापस लौट गया। इससे नाराज दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो दिन पहले तक गांव में शादी की तैयारियों को लेकर हर तरफ खुशियां बिखरी हुई थीं, वहीं दुल्हन की आत्महत्या से अब मातम पसरा हुआ है। सभी की जुबान पर पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

https://sarthakpahal.com/

ग्रामीणों ने बताया कि अमित की बेटी संध्या की शादी ठाकुरदीन के बेटे अमर बहादुर से हो रही थी। शादी में कोई कमी न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा गया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मांगी गई अपाचे बाइक की जगह स्पलेंडर खरीदी गई थी। बारात जब दूल्हन के घर पहुंची तो उसका खूब धूमधाम से स्वागत हुआ। जयमाला के बाद दूल्हे की नजर स्टेज से उतरते ही दहेज में मिली बाइक पर पड़ी तो वह भड़क गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोग मनाने में जुट गए लेकिन दूल्हा उठा और अपने रिश्तेदारों के साथ मंडप से निकल गया।

घटना से सदमे में आई दुल्हन संध्या ने रात घर में ही फांसी लगा ली। घरवालों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष के अनुसार पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। सही तथ्यों की खोजबीन की जा रही है। संध्या की मां शांति ने बताया कि हम बहुत परेशान हैं। हमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button