उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

पूर्व सीएम हरीश रावत ने संभाली चंपावत चुनाव प्रचार की कमान

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने चंपावत के चुनावी रण में अपनी ताकत झोंकने के लिए उतर गए हैं। सोमवार को देर शाम चंपावत पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के समर्थन में चुनावी प्रचार का बिगुल बजाया। हरीश रावत अगले पांच दिन तक यहीं डेरा डालने वाले हैं।

चंपावत विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव 31 मई को होना है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को धार दे दी है। चुनाव प्रचार में अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय प्रचारकों का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया। चंपावत में जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा पूरे दमखम दिखा रही है वहीं कांग्रेस भी कहीं पीछे नहीं है।

जैसे पहले सियासी हलकों में चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस ने कमजोर प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा को वाकओवर दे दिया है, लेकिन पार्टी ने इस मिथ्या को झुठलाते हए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का दम दिखा रही है। इसी कारण पार्टी के कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर से विधायक आदेश चौहान सहित तमाम बड़े-बड़े सूरमा हाट सीट चंपावत में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत डेरा डाल ही चुके हैं।

एआईसीसी की ओर से प्रभारी देवेंद्र यादव का चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। देवेंद्र यादव 24 मई से 27 मई तक चंपावत में रहकर चुनाव प्रचार करने के साथ तिकड़म बैठाएंगे। कांग्रेस संगठन के महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जैसे दिग्गच नेता भी अपनी उपस्थिति से मतदाताओं के बीच सेंधमारी करेंगे। हालांकि अभी इन नेताओं का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button