क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कुल्लू में बस खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत, मृतकों में स्कूल के बच्चे भी

Listen to this article

कुल्लू। कुल्लू में बस खाई में गिरने से 16 लोगों की मरने की खबर है। बस में 45 लोग सवार थे। कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

कई शव बस से नीचे फंसे हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा पता चल पाएगा। तहसीलदार सैंज हीरालाल का कहना है कि राहत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बस जांगला गांव के करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घायलों में बस का चालक, परिचालक और यात्री भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक


हादसा सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास का है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रशासन मौके पर है और राहत और बचाव कार्य में लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है।

बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और राहत व बचाव कार्य में लगा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button