उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घरवालों ने लड़के के घर पर किया हमला, घर और वाहन तोड़े

झबरेड़ा (हरिद्वार)। नगला कुबड़ा गांव में प्रेम विवाह को लेकर युवती पक्ष का गुस्सा जमकर फूटाा। युवती पक्ष के लोगों ने युवक पक्ष के घर पर हमला कर परिजनों को जमकर पीटा। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। काफी देर तक बवाल होता रहा। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को वहां से खदेड़ा। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रेम विवाह को लेकर फूटा गुस्सा


रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव में एक ही समुदाय के दो अलग-अलग बिरादरी के युवक-युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल गांव से 10 फरवरी को फरार हो गया था। युगल ने गाजियाबाद, उप्र की कोर्ट में विवाह कर लिया। जब शुक्रवार को युवती पक्ष को कोर्ट मैरिज करने की जानकारी हुई तो सुबह युवती पक्ष के कई लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर युवक के घर में घुस गए। जो भी हमलावरों के सामने आया उसे जमकर धुन दिया। हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सामान भी तोड़ दिया। युवती पक्ष के लोगों ने जमकर तांडव मचाया। https://sarthakpahal.com/

गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती


इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हमलावरों के फरार होने के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमले में अजीम, महमूदा, रुबीना, शबनम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है।

थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करेगी। किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

युवती ने ऑडियो किया वायरल
नगला कुबड़ा गांव में हुए बवाल के बाद युवती पक्ष ने एक आडियो वायरल किया है। जिसमें वह अपना नाम और पिता का नाम बता रही है। इसके अलावा युवती ने कहा कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। मर्जी से ही उसके साथ कोर्ट मैरिज की है। वह उसके साथ काफी खुश है। उसने कहा कि वह किसी तरह का विवाद नहीं चाहती है। यह आडियो पुलिस के हाथ भी लगा है।

अतिसंवदेनशील है नगला कुबड़ा गांव
रुड़की: नगला कुबड़ा गांव झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव है। यहां पर पहले भी कई बड़े बवाल हो चुके हैं। इसे देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था है।

Related Articles

Back to top button