क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी

आगरा। दीपावली की आज से शुरुआत हो रही है। आज धनतेरस के दिन नोएडा और दिल्‍ली में रहने वाले लोग त्‍योहार मनाने के लिए आगरा अपने घर आ रहे हैं। जब उन्होंने सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बालकों के शव देखे तो सनसनी फैल गई। दोनों ही बच्‍चे अच्‍छे घर के लग रहे हैं, ये भी आशंका व्यक्त की जा रही कि हो सकता है दोनों भाई हों। बहरहाल पुलिस शिनाख्‍त में जुट गई है। आसपास के सभी जिलों में सूचना भेजी गई है। लगता है दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। दोनों बालकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है। बच्चों की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

एसएसपी ने बताया कि आसपास के ग्रामीण से दोनों बालकों की पहचान कराई गई, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बालकों के कपड़े, हुलिया, फोटो आदि का विवरण तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और एनसीआर के सभी थानों को दोनों बालकों का विवरण भेजा हा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button