उत्तराखंडदेश-विदेशराजनीति

राज्य स्थापना दिवस पर घोषणाओं का तोहफा

देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 की चुनौती को ध्यान में रखकर अपना नया एजेंडा तय कर दिया है। राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर धामी ने करीब डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण घोषणाओं के केंद्र में छात्राओं, किशोरियों, महिलाओं, युवाओं, स्वास्थ्य और पर्यटन को रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के विजन के साथ ताल मिलाकर धामी ने राज्य का अगला चुनाव युवा उत्तराखंड की थीम पर ही लड़ने के लिए जंग का मैदान सजा दिया है।

राज्य विधानसभा चुनाव से महज चंद महीने पहले मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए चुने गए पुष्कर सिंह धामी ने तकरीबन चार महीने के कार्यकाल में सरकार और संगठन के भरोसे को कायम रखा है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की शाबासी पाने में मिली कामयाबी के बाद धामी राजनीतिक पारी को लेकर आत्मविश्वास दिखाने लगे हैं।

बकौल मुख्यमंत्री धामी 2025 में रजत जयंती की ओर कदम बढ़ा रहा उत्तराखंड आमजन खासतौर पर किशोरियों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद देखना चाहता है। महिला मतदाताओं में मोदी के प्रति रुझान को भांपकर धामी ने महिला कल्याण पर जोर दिया। छात्राओं की शिक्षा केंद्र सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है।

Related Articles

Back to top button