उत्तराखंडदेश-विदेशराजनीति

रोजगारपरक राज्य बनेगा उत्तराखंड : हरीश रावत

Listen to this article

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का विजय संकल्प शंखनाथ भाजपा की समाप्ति की ललकार है। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह केवल 3200 लोगों के नाम बता दे जिन्हें उन्होंने रोजगार दिया तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। कांग्रेस के सत्तासीन होते ही प्रदेश में खाली पड़े पदों को भरने का काम किया जाएगा।

2022 में उत्तराखंड की जीत 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्राी बनने की राह को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा भाजपा आरोप लगाते हुए कहा कि यह गरीब, दलित, किसान, छोटे व्यापारी के हितों पर कुठारघात करने वाली सरकार है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही सारी योजनाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। हमारी पहली प्राथमिकता उत्तराखंड को रोजगारपरक राज्य बनाने की होगी। महिला आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हमारी सरकार काम करेगी। गन्ना व मंडुवा किसानों को सशक्त किया जाएगा। सत्ता में आते ही गोल्डन कार्ड के नाम पर जो वसूली की जा रही है उसे भी बंद किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button