उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

मासूम को उठा ले गया दरिंदा, दुष्कर्म के बाद छोड़ा

देहरादून (रुद्रपुर)। घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर डंपर चालक ने दुष्कर्म कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हमारे देश में बेटियां आखिर कब तक दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी। सात साल की बच्ची जब अपने घर के पास दादी के साथ खेल रही थी, तभी एक युवक पहुंचा और मासूम को उठाकर फरार हो गया। यह देख दादी पहले तो सन्न रह गई, बाद में शोर मचाने पर आसपास के लोग आए।

सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, एसआइ मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। एसआइ मनोज जोशी ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपित की पहचान बंटी ठाकुर के रूप में की थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन करते हुए रम्पुरा में उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button