खेलदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

गौतम गंभीर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस बाबत डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने भी बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच चल रही है। धमकी के चलते गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह खबर मिली है कि गौतम गंभीर को बीती रात करीब 9.30 उनके आधिकारिक ई-मेल पर आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें धमकी भरा मेल भेजा। इस मेल में धमकी दी गई है कि हम तुम्हें (गौतम गंभीर को) और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इस ई-मेल के प्राप्त होने के बाद भाजपा सांसद के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की तरफ से सेंट्रल दिल्ली पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। इसी सिलसले में पिछले दिनों जब पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जब इमरान को अपना बड़ा भाई बताया था तो गंभीर ने उन्हें ट्वीटर पर नसीहत दी थी।

Related Articles

Back to top button