उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

रानीपोखरी में पूर्व सैनिक ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

देहरादून। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में भोगपुर मार्ग स्थित रखवाल गांव में एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली(58 वर्ष) और पत्नी कुसुम कृषाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, रखवाल गांव के प्रधान दीपक चंद ने बताया कि घटना के वक्त पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी कुसुम के अलावा उनकी मां और पुत्रवधु भी घर पर ही थे।

मां और पुत्र वधु मकान के भीतर थे, जबकि यह दोनों घर के आंगन में पानी गर्म कर रहे थे। पुलिस ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि सभी कैमरों की तार पहले से कटी हुई है। पता चला है कि पूर्व सैनिक का एक पुत्र एयर फोर्स में और दूसरा पुत्र किसी कंपनी में काम करता है।

यमकेश्वर के फल्दाकोट में हेम्प इको प्रोजेक्ट का उद्घाटन

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button