देश-विदेशबड़ी खबर

मुरैना में दुर्ग एक्सप्रेस की 4 बोगियां आग के हवाले

मध्य प्रदेश। मध्‍यप्रदेश में मुरैना के हेतमपुर के पास चलती ट्रेन में आग लगने की खबर है। दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को तीन बजे के करीब आग लग गई। ट्रेन उधमपुर यानी वैष्णो देवी से दिल्ली होकर छत्तीसगढ़ जा रही थी। देखते ही देखते चार बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है। वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि जल्दी ही आग लगे कोचों को अन्य कोचों से अलग कर दिया गया है। आग को बुझाने को मुरैना व धौलपुर से फायरब्रिगेड बुलाई गई है।

जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन 20848 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में लगी है। ट्रेन दिल्ली से दुर्ग की तरफ जा रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में लगी हुई है। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी को समय रहते ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन में आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।

Related Articles

Back to top button