उत्तराखंडपर्यटनबड़ी खबरराजनीति

द्वारीखाल में 1.5 करोड़ के सभागार का लोकार्पण

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को विकासखंड द्वारीखाल में 1 करोड़ 50 लाख की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय के नए सभागार भवन का लोकार्पण करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमेशा से उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उसी के अनुरूप चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत बरसूड़ी से भिलड़गांव 5 किलोमीटर, भलगांव-सुरालगांव 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के प्रथम चरण और पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल-बरसूडी मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button