
ऋषिकेश, 14 जुलाई। कांधे पर टंगी गंगा जल की केनी, बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों से पूरा नीलकंठ क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। पैदल मार्ग पर एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने आराध्य देव के दर्शनों के लिए शिवभक्त लगातार पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा के शुरुआती दौर में ही कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। पैदल मार्ग से लगातार कांवड़ यात्री नीलकंभ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हुई। इससे पहले की कांवड़ यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद अब धीरे-धीरे कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। कांवड़ यात्री नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्वार्गाश्रम क्षेत्र से करीब सात किलोमीटर दूर पैदल नीलकंठ महादेव मंदिर में जाने वाला मार्ग भोले के जयकारों से गूंज रहा है। कई कांवड़ यात्री पैदल ही इस दूरी को तय कर रहे हैं। 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि है। इससे पहले बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंचेंगे। अभी डाक कांवड़ वाहनों की संख्या कम है। धीरे-धीरे डाक कांवड़ वाहन भी बढ़ने लगेंगे हैं।
कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद पहले सोमवार को सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसे देखते हुए पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया कि सोमवार को कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है। पुलिस की ओर से व्यवस्था बनाई गई है।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/