क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 12 घायल

आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में 14 जवान घायल हो गए हैं। हालांकि, इसको लेकर सेना या पुलिस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर सोमवार को सायं 6 बजे नापाक हरकत को अंजाम दिया है। कानून व्यवस्था की ड्यूटी देने के बाद जब जवान वापस जेबन स्थित अपने मुख्यालय की तरफ लौट रहे थे, तभी आतंकियों ने ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस कातिलाना हमले में एक एएसआइ और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने बस में सवार पुलिस कर्मियों पर दोतरफा गोलियों की बौछार कर दी।

इस बीच, कुछ पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाने के लिए बस के भीतर से ही आतंकियों पर जवाबी फायर झोंका, लेकिन आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में गश्त कर रहे पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां बस में घायल पड़े सभी पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया। पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button