उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

निजीकरण के विरोध में 2 दिन बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

देहरादून। युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में इन बैंकों में 16 और 17 दिसंबर को कोई कामकाज नहीं होगा। उधर, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने भी दो दिवसीय हड़ताल को नैतिक समर्थन देने का फैसला लिया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। बैंककर्मियों ने कहा कि शीतकालीन सत्र में बैंकिंग अधिनियमों में परिवर्तन कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की सरकार की मंशा का हम सख्त विरोध करते हैं। लंबे समय से आंदोलन करने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक फैसला न लेने की वजह से दो दिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। 16-17 दिसंबर को राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारी एस्लेहाल स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सामने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं।

Related Articles

Back to top button