उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजन

ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, मसूरी में तापमान माइनस 1 डिग्री जा पहुंचा

देहरादून। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी कहर बरपा रही है। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे और शीतलहर शुरू हो गई है। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य कई चोटियों में बर्फबारी हो रही है और मैदानों में सर्द हवाओं से जनजीवन ठिठुर सा गया है। मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया है। नीती घाटी में बहने वाले गदेरे और नदियां बर्फ में जम गई हैं।

दिल्ली में शनिवार की सबसे ठंड सुबह
दिल्ली में शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। आज राजधानी में इस सीजन सबसे न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

 

 

Related Articles

Back to top button