उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेश

पति को छुड़ाने थाने पहुंची दो पत्नियों का जोरदार हंगामा

नई दिल्ली। पति को छुड़ाने थाने पहुंची दो पत्नियों का थाने में जोरदार हंगामा हुआ। साउथ रोहिणी में शांति भंग के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाने के एक नहीं बल्कि दो-दो पत्नियां थाने पहुंच गई। फिर क्या था, एक ने दरोगा जी का गिरेहबान पकड़ लिया और दूसरी ने मोबाइल पटककर चकनाचूर कर दिया। दोनों बीवियों ने अपने पति को छुड़ाने के थाने में खूब बवाल काटा। पुलिस ने अब पति के अलावा उसकी पत्नियों पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमले करने के आरोप में मामला दर्ज पति सहित दोनों पत्नियों को हवालात में डाल दिया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश बरवा और उसकी पत्नियां अल्का और हेमलता के रूप में हुई है। किसी केस के सिलसिले में पुलिस ने महेश को थाने बुलाया था। जब जांच अधिकारी महेश से पूछताछ कर रहे थे तो उसी समय महेश मोबाइल में वीडियो बनाने लगा। उसे ऐसा करने से मना करने पर महेश ने हंगामा कर दिया। महेश रोहिणी सेक्टर 3 में रहता है। हंगामा करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह देख दोनों पत्नियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। हेमलता ने पुलिसकर्मी का गला पकड़ कर उसकी वर्दी फाड़ दी। दोनों पत्नियां पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतर गईं। बड़ी मशक्कत के बाद मामला काबू में हो पाया।

https://sarthakpahal.com/

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेमलता महेश की पहली पत्नी है। दो साल पहले अल्का ने उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। महेश ने अल्का से शादी कर मामले को रफा दफा कर लिया। दोनों पत्नियां अलग-अलग जगहों पर रहती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटे ने पिता की हत्या कर शव रजाई में लपेटकर लगा दी आग

ताजा खबरों के लिए देखते रहें:- sarthakpahal.com

Related Articles

Back to top button