उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

आईडीपीएल को नगर निगम में शामिल करेंगे: हरीश रावत

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। आज राज्य का युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। हरीश रावत ने आगामी चुनाव में लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास करेगी।

आईडीपीएल क्षेत्र के लोग कालोनियों को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर धरने पर बैठे हैं। पदयात्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचाने के बाद आईडीपीएलवासी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आईडीपीएल क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम अंबेडकर चौक से त्रिवेणी घाट उमड़ पड़ा। इस दौरान हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने की अपील करते रहे।

Related Articles

Back to top button