उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

एमबीबीएस छात्र की ठंड से मौत, रात भर नाली में पड़ा रहा

हल्द्वानी पुणे मेडिकल कालेज के एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा हल्द्वानी का छात्र प्रियांशु की ठंड लगने से मौत की खबर है। मृतक हल्द्वानी का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसने पुणे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों‍ को सौंप दिया है। होनकार बच्चे की मौत के बाद से घर वालोें में कोहराम मचा हुआ है।

शीशमहल काठगोदाम निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र मनोज कुमार ने वर्ष 2020 में हल्द्वानी के सेंट थैरेसा स्कूल से इंटर पास किया। उसके पिता संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) बेतालघाट में समन्वयक हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले बेटे प्रियांशु को पुणे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश मिला था। कॉलेज में पांच लाख रुपये फीस के तौर पर जमा कर चुके थे।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रियांशु घर से बिना निकल गया था। सुबह मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने उन्हें छात्र का शव टीएस कालोनी के पास एक नाली में मिलने की सूचना से अवगत कराया। वहीं बगल में उसकी स्कूटी खड़ी मिली। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रियांशु नशे की वजह नाली में गिर गया हो, और उठने की स्थिति में न रहा हो।

Related Articles

Back to top button