उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

कांग्रेस कार्यालय पर भाजपाइयों का जमकर प्रदर्शन

देहरादून। पंजाब की घटना से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और वहां हंगामा किया। कांग्रेसियों ने उनका विरोध किया तो दोनों में काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मुश्किल से बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के पुतले भी फूंके।

पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला रोके जाने को लेकर पूरे देश के भाजपाई उद्वेलित है। यहां कांग्रेस के विरोध में और पंजाब सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पंजाब की घटना चन्नी सरकार की एक साजिश थी और इसे पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। घटना के तत्काल बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रतिक्रिया दी। इसके बाद वीरवार को भाजपा के युवा मोर्चा ने नेहा जोशी आदि के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच गये। इस दौरान कांग्रेसियों ने भी भाजपा और उसके नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। ।

Related Articles

Back to top button