देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

उत्तराखंड में फिर लगे भूकंप के तगड़े झटके, नेपाल में 6 लोगों की मौत की सूचना

देहरादून। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटकों से लोग एक बार फिर घबरा गये। इसमें नेपाल में 6 लोगों की मौत की खबर है। रात 1.57 पर काफी तेज झटके महसूस किये गये। इसके बाद नेपाल में 3.15 पर फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये। अभी दो दिन पहले भी उत्तराखंड में भूकंप आया था। एक वीडियो देखिये जो भूकंप के झटके से हिचकोले खा रहा है।

उत्तराखंड में दो बार लगे भूकंप के झटके
उत्तराखंड में रात 1.57 पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गयी। जबकि दूसरी बार 6.27 पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। और इस बार इसकी तीव्रता 4.3 आंकी गयी। रात में जग रहे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। यह झटके दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार में महसूस किये गये। उत्तराखंड और दिल्ली भूकंप के लिहाज से सिस्मिक जोन 4 में आता है। एक बार प्रदेश पहले भूकंप से बड़ी तबाही भी झेल चुका है। समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का पहला केंद्र नेपाल था, जबकि दूसरा केंद्र पिथौरागढ़ रहा। उत्तराखंड में हल्द्वानी सहित चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल में भी भूकंप के झटके लगे।

इस बार भूकंप का केंद्र नेपाल और मणिपुर में था। नेपाल के दोती जिले में भूकंप के बाद एक मकान गिरने से 6 लोगों की मौत की खबर है। कई इलाकों में तो भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके लगे। नेपाल में फिर दोबारा 3.15 पर भूकंप महसूस किया गया। नेपाल में दोबारा आए भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गयी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से सटे नेपाल के सुदूर पश्चिम में रात 9.07 पर भी भूकंप महसूस किया गया था।

नेशनल सेंटर फार सेस्मोलोजी के मुताबिक 1.57 पर आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल और मणिपुर था। इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी. नीचे थी। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद आफिस में काम करने वाले और घरों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल गये। नेपाल में जब दोबारा भूकंप आया तो उसकी तीव्रता 3.6 थी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button